आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं PM मोदी, दो हफ्ते तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

आज रात देश को संबोधित कर सकते हैं PM मोदी, दो हफ्ते तक बढ़ सकता है लॉकडाउन

अम्बुज यादव

कोरोना के कहर को बढ़ते देख पीएम मोदी द्वारा लागू किये गये ल़ॉकडाउन को खत्म होने में अब बस तीन दिन बचे हैं। उसके बावजूद भी इसका कहर खत्म होता नहीं दिख रहा है। इसलिए पीएम मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की है। इसका समर्थन पीएम मोदी ने भी किया। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 या 13 अप्रैल को देश को संबोधित कर सकते हैं। इसके साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी लॉकडाउन को बढ़ाए जाने का ऐलान कर सकते हैं।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर 

कोरोना संकट को देखते हुए 24 मार्च को देश में 21 दिन के लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। 25 मार्च से शुरू हुए देशव्यापी लॉकडाउन का आखिरी दिन 14 अप्रैल है। हालांकि 21 दिनों के लॉकडाउन के बावजूद देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिसके बाद अब 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है।

पीएम मोदी की मुख्यमंत्री के साथ बैठक में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ाए जाने की मांग की है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला राष्ट्रीय स्तर पर होना चाहिए। राज्य अपने स्तर पर फैसला करेंगे तो उतना असर नहीं होगा। वहीं किसी तरह की ढील दी जाए तो किसी भी सूरत में ट्रांसपोर्ट नहीं खुलना चाहिए। न रेल, न सड़क और न एयर ट्रांसपोर्ट।

 

इसे भी पढ़ें-

Ficci ने सरकार से की अपील, इस तरह धीरे-धीरे खोले लॉकडाउन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।